शिलाई मे फिर दो पंचायतें निर्विरोध ddnewsportal.com

शिलाई मे फिर दो पंचायतें निर्विरोध ddnewsportal.com
शिलाई: पनोग पंचायत मे सर्व सम्मति के बाद प्रसन्न मुद्रा में ग्रामीण।

शिलाई मे फिर दो पंचायतें निर्विरोध 

शंखोली और पनौग मे प्रधान-उपप्रधान का सर्व सम्मति से चयन, नैनीधार पंचायत मे प्रधान पर भी बनी सहमति

शिलाई विधानसभा क्षेत्र की कईं ग्राम पंचायतें जहां पंचायत चुनाव मे सर्व सम्मति लाकर समझदारी का परिचय दे रही हैं वहीं यह भाईचारे का भी बड़ा संदेश दे रही है। ऐसी पंचायतें बता रही है कि उनके लिए गांव गलियों का भाईचारा और आपसी संबंध राजनिती से कहीं बड़े है। तीन पंचायतों धारवा, बांबल और कोटी बोंच के बाद अब दो और पंचायतें निर्विरोध चयन की सूची मे जुड़ गई है जिसमे शंखोली और पनौग पंचायत शामिल है। जबकि एक पंचायत नैनीधार भी इसी और बढ़ रही है। नैनीधार मे प्रधान पद पर सहमति बन गई है। यहां पर जगत राम ठाकुर को प्रधान चुन लिया गया है जबकि उप प्रधान और वार्ड सदस्यों पर सहमति बनाने के प्रयास जारी है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की दो और पंचायतें जो सहमति से चुन ली गई हैं उनमे पहली पंचायत शिलाई विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शंखोली हैं। यहां की जनता ने रीना देवी पत्नी दिनेश कुमार को सर्व सहमति से पंचायत प्रधान चुन लिया है। जबकि उप-प्रधान गोविंद शर्मा को चुना गया है। दूसरी पंचायत पनौग है जहां रिकार्ड चौथी बार सर्व सम्मति आई है। यहां से सत्या देवी पत्नी पंच राम पोजटा को प्रधान तथा सुरेश पोजटा को उप प्रधान चुना गया है। इस बार दूर

दराज और नई पंचायते जिस प्रकार से समझदारी का परिचय दे रही हैं वो अन्य पंचायतों के लिए भी एक उदाहरण पेश कर रही है। गोर हो कि निर्विरोध पंचायत चयन पर सरकार द्वारा 10 लाख रूपये का ईनाम दिया जाता है। जिससे पंचायत के विकास के मार्ग भी प्रशस्त होंगें और गांव मे भाईचारा भी कायम रहेगा।